गैस व एसिडिटी से परेशान हूँ।

प्रश्न - आदरणीय वैद्य जी , नमस्कार। मैं आपके फेसबुक पेज का नियमित पाठक हूँ। आपका कार्य बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। श्रीमान मैं गैस ,एसिडिटी का बहुत पुराना रोगी हूँ। सर खाना ठीक से पचता नहीं है, खट्टे डकार आते हैं ,गले व छाती में जलन भी रहती है एवं मन खिन्न सा रहता है।  मैंने बहुत सारे दवाइयों का प्रयोग किया, लेकिन स्थिति और भी विकट हो गयी। थक हारकर मैं अब लगातार aciloc या omez टेबलेट का प्रयोग करता हूँ। मैं फ़िलहाल दुबई में रहता हूँ , बड़ी कृपा होगी यदि तैयार औषधियों को भिजवाने का कष्ट करें।


                           
सधन्यवाद ,

नारायण सिंह, दुबई


उत्तर - नारायण जी , आपके कई ईमेल प्राप्त हुए, आपकी समस्या का प्राकृतिक समाधान निम्न है। वर्तमान में अधिकतम व्यक्ति इस समस्या से ग्रस्त हैं चूँकि लोगों के आहार -विहार ठीक नहीं हैं। रात को देर से सोना ,सुबह देर से उठना ,भोजन समय पर नहीं करना ,बाजारू खान-पान का सेवन करना इत्यादि। आपकी औषधियों के साथ हमने आहार - विहार का संपूर्ण ब्यौरा भी भेज दिया है। भली प्रकार हमारे दिशा -निर्देश पालन करें। कुछ ही दिनों में आप चमत्कारिक लाभ देखेंगे।

1. अविपित्त्कर चूर्ण - 1 - 1 चम्मच दिन में दो बार लें।
2. सूतशेखर रस - 2 -2  गोली दिन में दो बार शहद के साथ लें।
3. कामदुधा रस - 2 -2  गोली दिन में दो बार शहद के साथ लें।
4. द्रक्षावलेह  - 1 -1 चम्मच दिन में दो बार लें।
5. अम्लापित्तान्तक रस - 1 -1  गोली दिन में तीन बार शहद के साथ लें।
6. लीलाविलास रस -   1 -1  गोली दिन में तीन बार शहद के साथ लें।
7. धात्री लौह - 1 -1 ग्राम प्रतिदिन शहद के साथ लें।
8. नारिकेल खंड्पाक - 10 -10 ग्राम सुबह - शाम दूध के साथ लें।

नोट - उपरोक्त औषधियों को प्रयोग करने से पूर्व किसी योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें अथवा अपनी पूरी समस्या आप हमें ईमेल करें, आप हमारे हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।  हमारी सलाह सेवाएँ पूर्णतया निःशुल्क है। सम्पूर्ण चिकित्सा के लिए हमारे द्वारा तैयार किये गए शुद्ध औषधियों का सेवन करें।